Home छत्तीसगढ़ नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम….चुनाव आते ही नक्सल मूवमेंट एक्टिव, बीच सड़क...

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम….चुनाव आते ही नक्सल मूवमेंट एक्टिव, बीच सड़क प्लांट किया था IED, BSF के जवानों ने किया डिफ्यूज

28

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश को जवानों ने नाकाम कर दिया। पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने IED प्लांट किया था, जिसे BSF के जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। अंतागढ़ कोयलीबेड़ा मार्ग का मामला है। एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले की पुष्टि की है।

चुनाव के नजदीक आते ही नक्सली एक्टिवजानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नक्सलियों की मूवमेंट एक बार फिर बढ़ने लगी है। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से अंतागढ़ कोयलीबेडा मार्ग में आईईडी प्लांट किया था, जिसे जवानों ने सुरक्षित बरामद कर निष्क्रिय कर दिया।

सुलंगी के पास आईईडी प्लांट

बीएसएफ जवानों की टुकड़ी नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों को सूचना मिली की नक्सलियों ने सुलंगी के पास आईईडी प्लांट कर रखा है, जिसके बाद जवानों ने सावधानी से इलाके में सर्च ऑपरेशन किया। आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।

ब्लास्ट में दो नक्सली हुए थे घायल

बता दें कि नक्सलियों ने चुनाव के नजदीक आते ही अपनी मौजूदगी दर्ज करवाना शुरू कर दिया है। सुरक्षाबल और पुलिस के जवानों को अलर्ट पर रखा है। बीते माह की कोयलीबेड़ा क्षेत्र में ही आईईडी प्लांट करते समय हुए ब्लास्ट में दो नक्सली घायल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here